पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्य सूचना आयुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त बनाया। बता दें राजकुमार विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे। डीएस चौहान के सेवानिवृत होने के बाद अब आरके विश्वकर्मा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया था।

राज्य सरकार का आदेश

इसके साथ ही मो.नदीम पत्रकार, वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, दिलीप अग्निहोत्री, राजेन्द्र कुमार सिंह, पदम द्विवेदी और स्वतंत्र प्रकाश को सूचना आयुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार ने 3 वर्ष के लिए सूचना आयुक्तों की तैनाती की है। 

Image

मुख्य सूचना आयुक्त समेत 11 सूचना आयुक्तों की आधिकारिक सूची जारी हो गई है। इस सूची में पत्रकार, पूर्व अधिकारी इत्यादि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: 10000 दोगे तो धाराएं हल्की हो जाएंगी..., रिश्वत मांगने वाले दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार