International Women's Day: Free में देखें लखनऊ का इमामबाड़ा, नहीं लगेगा कोई शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा में महिलाओं के प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लखनऊ जिला प्रशासन ने महिला दिवस पर यह घोषण की है। इसके अलावा पिक्चर गैलरी में भी 8 मार्च को महिलाओं की फ्री एंट्री होगी। 

इस संबंध में जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लखनऊ जिला प्रशासन और हुसैनाबाद ट्रस्ट, लखनऊ ने ऐतिहासिक इमारतों जैसे बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी में महिलाओं को निशुल्क प्रवेश की छूट दी है। यह आदेश गुरुवार को जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें;-रायबरेली: 10000 दोगे तो धाराएं हल्की हो जाएंगी..., रिश्वत मांगने वाले दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार