Pilibhit News: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पंप मालिक के मकान के पीछे बने कमरे में कपड़े के फंदे से लटका मिला।

इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। खुदकुशी के पीछे कोई ठोस कारण तो कोई बता नहीं सका। हालांकि गृह क्लेश को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ा के रहने वाले भगवान दास खेती करते हैं। उनका 32 वर्षीय पुत्र ब्रजलाल करीब आठ साल से शहर के नकटादाना चौराहा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। नजदीक में ही पंप मालिक का मालिक है। उसी में पीछे की तरफ उसके रहने के लिए कमरा दे रखा है। जिसमें वह पत्नी मीना देवी और छह साल के बेटे दीपांशु के साथ रहता था। 

बताते हैं कि पंप मालिक काम से बाहर थे। रहने के लिए दिए गए कमरे में बुधवार रात वह परिवार के साथ सो गया। दूसरे दिन गुरुवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। शव देख चीख पुकार मच गई। आसपास के काफी लोग भी जमा हो गए।  गांव से परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। 

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। शव को फंदे से उतारा गया। खुदकुशी किए जाने की बात तो कही गई लेकिन कोई ठोस कारण नहीं बताया जा सका। इस पर पुलिस ने साथी कर्मियों समेत अन्य लोगों से संपर्क साधा। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पंप कर्मचारी का फंदे से लटका शव मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है, न ही कोई आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच चल रही है। - नरेश त्यागी, कोतवाल

ये भी पढे़ं- Pilibhit: परीक्षा देकर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार