लखनऊ: 17 मार्च को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा स्थगित
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से 17 मार्च को आयोजित होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी के सम्बन्ध में एक विज्ञप्ति अनुसचिव की तरफ से जारी की गई है।
बता दें कि सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (UPPSC 2024 Prelims) का आयोजन 17 मार्च 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था।
आयोग के नोटिस अनुसार 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित की गई परीक्षा स्थगित हो गई है। अब परीक्षा जुलाई में संभावित है। जिसकी सूचना तिथि आगे जारी की जाएगी। पीसीएस 2024 के लिए इस बार 220 पद है। जिसके लिए 5,74,538 कैंडिडेट ने आवेदन किया है। यानि एक पद के लिए 2612 दावेदार हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024 रखी गई थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित थी।

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव 2024: अरविंद राजभर होंगे घोसी सीट से सुभासपा के उम्मीदवार, ओपी राजभर ने किया एलान
