भाजपा में शामिल हुईं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करूणाकरण की बेटी पद्मजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। पद्मजा के भाई के. मुरलीधरन वडकरा से कांग्रेस के सांसद हैं।

इससे पहले, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केरल की पत्तनमतिट्टा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

ये भी पढ़ें- गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, आतंकी मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम गुज्जर को आतंकवादी किया घोषित

संबंधित समाचार