बरेली: रिमोट से काटे गए 400 लोगों के बिजली कनेक्शन
बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बकाया रुपये न जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को अधिकारियों ने विद्युत वितरण खंड प्रथम में रिमोट से 400 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे। एसडीओ सत्यार्थ गंगवार ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके …
बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बकाया रुपये न जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को अधिकारियों ने विद्युत वितरण खंड प्रथम में रिमोट से 400 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे। एसडीओ सत्यार्थ गंगवार ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है जिन पर बिल के 10 हजार से अधिक रुपये बकाया थे।
बता दें कि लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। डिजिटल दौर में कार्यालय में बैठकर रिमोट से ही कनेक्शन काटे जा सकते हैं। इसके लिए मौके पर जाने की जरूरत नहीं है। इसके तहत दोपहर करीब 2 बजे तक कनेक्शन काटे जाते हैं। अत: उपभोक्ता शाम होने से पहले ही बकाया जमा कर दें जिससे उनके कनेक्शन को उसी दिन जोड़ा जा सके। हालांकि, उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करता है तो उसका कनेक्शन अगले दिन जुड़ता है।
