लखीमपुर खीरी: धौरहरा सांसद ने 1.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंची भाजपा धौरहरा

मितौली (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्ता में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने ग्राम पंचायतों में 1.32 करोड़ के कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्ता के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने मितौली विकास क्षेत्र की 1.32 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। रेखा वर्मा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रहा रही योजनाओं पर चर्चा की। 

बीडीओ मितौली अमित सिंह परिहार ने बताया कि ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतों में कराए गए 1.32 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। जिसमें अलीनगर ग्राम पंचायत में अम्बेडकर पार्क, मितौली ग्राम पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, मुल्तानपुर ग्रंट ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय हरिशपुर व कस्ता सहित 21 ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी सेंटरों का लोकार्पण धौरहरा सांसद द्वारा किया है। 

कार्यक्रम में  मोंटी गिरि, अमित सिंह, अवधेश कुमार पप्पू, डॉ आदेश भार्गव, प्रमोद यादव, विकास भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, एडीओ मुन्ना लाल,एडीओ आईएसबी राजेश शुक्ला, कस्ता प्रधान अजमेर अली,सचिव मनोज भार्गव, ब्रम्हप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, योगेंद्र वर्मा, राजेंद्र, धीरेंद्र, रीतू यादव, धनदेवी सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: प्रेमी के साथ भागी किशोरी, रास्ते से लौटी बारात

संबंधित समाचार