लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज...आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरकत में आई पुलिस, चौकीदार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना हैदराबाद के एक युवक ने यूपी 112 पुलिस को कॉल की और प्रधानमंत्री मोदी और  मुख्यमंत्री योगी को जान से मार देने की धमकी दी। इससे पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम शिवकुमार है।

जानकारी के अनुसार गांव बनबुधेली निवासी राजेश ने बताया कि वह गांव का चौकीदार है। बुधवार की सुबह करीब 11: 30 बजे वह गांव में देखभाल के लिए गया था। उसे जानकारी मिली कि गांव के ही शिवकुमार ने अपने दरवाजे पर तमाम लोगों के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

उसका कहना है कि जब वह आरोपी के घर के पास पहुंचा तो आरोपी अपने मोबाइल से यूपी 112 पुलिस को कॉल की और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जान से मार देने की धमकी दी। वह जब आरोपी के घर पर पहुंचे तब भी वह मोबाइल पर बात कर रहा था और उससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। थाना हैदराबाद पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर आरोपी शिवकुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: धौरहरा सांसद ने 1.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

संबंधित समाचार