बरेली: अब डी-ड्राइमर बताएगा वायरस के संक्रमण का स्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अब 300 सौ बेड कोविड अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित में वायरस के संक्रमण का स्तर पता लगाया जा सकेगा। कोरोना वायरस की जांच के लिए अस्पताल में नई मशीन लगने जा रही है। इस अत्याधुनिक मशीन का नाम डी-ड्राइमर है। प्रशासन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल …

बरेली,अमृत विचार। अब 300 सौ बेड कोविड अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित में वायरस के संक्रमण का स्तर पता लगाया जा सकेगा। कोरोना वायरस की जांच के लिए अस्पताल में नई मशीन लगने जा रही है। इस अत्याधुनिक मशीन का नाम डी-ड्राइमर है। प्रशासन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस मशीन को 300 बेड कोविड अस्पताल में लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

300 बेड कोविड अस्पताल का कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया था। इसके बाद से अस्पताल में एल-2 वार्ड में मरीज भर्ती हो चुके हैं। कोविड अस्पताल की व्यवस्था काफी बेहतर देखकर शासन ने डी-ड्राइमर और एस-फेरिटिन मशीन लगाने के संकेत दिए थे, लोकार्पण समारोह के बाद सीएमएस को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए थे। सीएमएस डा. वागीश वैश्य ने मशीन लगाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की, प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव शासन को भेजा गया जिसे मंजूरी मिल गई है।

डी-ड्राइमर मशीन के जरिये यह पता चलेगा कि किसी मरीज में वायरस का संक्रमण किस स्तर पर है। इससे मरीज के इलाज में काफी सहूलियत होगी। कई मरीज ऐसे भी मिले हैं जो 20 से 25 दिनों तक कोरोना पाजिटिव रहने के बाद स्वस्थ हुए हैं। ऐसे मरीजों में संक्रमण का क्या स्तर है, इस मशीन से इसकी जांच हो सकेगी।

“कोविड अस्पताल में अब डी-ड्राइमर मशीन लगाई जाएगी जो कोरोना संक्रमण के स्तर की जांच करती है। इससे गंभीर मरीजों के उपचार में काफी सहायता मिलेगी। शासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही मशीन अस्पताल में स्थापित की जाएगी।” -डा. वागीश वैश्य, सीएमएस

संबंधित समाचार