रामपुर: बम बम भोले के जयकारों के गूंजे शिवालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। शुक्रवार को शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया  गया। तड़के ही कांवड़ियों ने भमरौआ मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया। इसके साथ ही  छह बजे से मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते भक्तों की मंदिर में भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।

वही पंजाबनगर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। काफी भीड़ होने के कारण भक्त अपनी बारी के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान  सभी मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा।बम-बम भोले के जयकारें गूंजते रहें। भमरौआ मंदिर में  लोगों ने मेला लगने के दौरान जमकर खरीदारी की।

ये भी पढ़े :- महाशिवरात्री पर चौरासी घंटा मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार