सुलतानपुर: ट्रक के टक्कर मारने पर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात टेलर (ट्रक) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात रामतीरथ व संतोष कुमार एक कार्यक्रम में खाना बनाने का कार्य करके बिरसिंहपुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेथरा लौट रहे थे। 

उन्होंने कहा कि दोनों दोस्तपुर थाना क्षेत्र के वंशराजी इंटर कॉलेज गोसैसिंगपुर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात टेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में राम तीरथ (55) और संतोष कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस दोनों को लेकर दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, लेकिन राम तीरथ को गंभीर हालत में अंबेडकर नगर स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भिजवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: फोर लेन का फिर शुरू हुआ सर्वे, जल्द होगा निर्माण कार्य 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव