बहराइच: अब अन्नपूर्णा मॉडल दुकान पर खरीदें घरेलू सामान, विधायक ने तेजवापुर में किया शुभारम्भ
तेजवापुर/बहराइच, अमृत विचार। एक ही स्थान पर उपयोग के लिए वस्तुओं की उपलब्धता हेतु शासन ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की निर्धारित मूल्य पर खरीददारी के लिए अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ किया।
विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत गनियापुर में पिपरी मोहन, नौतला, नरहरगोड़ा,कटहा में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण किया। साथ ही एक करोड़ साठ लाख की लागत व तीन एकड़ से ज्यादा भूमि पर निर्मित होने वाले बेहटाभया में स्थित विधानसभा महसी के सबसे बड़े गौआश्रय स्थल का भूमिपूजन कर उद्घाटन किया।
विधायक ने गौवंश से होने वाले फायदे के बारे में कहा कि आज गाय का दूध निकाल कर लोग अपनी गाय को छोड़ देते हैं और छुट्टा गौवंश का दोष लोग सरकार को देते हैं। कहा कि सरकार गौसंरक्षण व संवर्धन हेतु गौआश्रय स्थलों का निर्माण करा कर उसमें गौवंश संरक्षित कर रही है, बेरोजगार व भूमि हीन के रोजगार हेतु गौआश्रय स्थल से ली गई गाय के रखरखाव हेतु नौ सौ रुपए प्रति गाय सहयोग भी कर रही, गौमाता के मूत्र ,गोबर की उपयोगिता के बारे में बताते हुए गौ संरक्षण की सभी से अपील की। साथ ही समीप बने देवस्थान के लिए घाट निर्माण के साथ सड़क तथा विद्युत आपूर्ति का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय,भाजयुमो महामंत्री अरुणेंद्र सिंह, सीडीओ राजेश उपाध्याय,खंड विकास अधिकारी तेजवापुर अनुष्का श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी महसी हेमंत कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, विद्याधर बाजपेई, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: जेल में लगी पाठशाला, महिला बंदियों को सेहतमंद रहने के दिए टिप्स
