बरेली: नाथ नगरी में धूमधाम से निकली भोलनाथ की बारात, डीजे पर जमकर थिरके श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शहर में हर्ष भारद्वाज के नेतृत्व में विशाल शिव बारात निकाली गई। जिसमें भागवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश सहित कई अन्य मूर्तियों की झांकी निकाली गईं। बता दें कि भगवान भोले की बारात में डीजे के साथ बाइक सवार और पैदल श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

84448105

शहर में भ्रमण कर रही बारात में सभी शिवभक्त नाचते-गाते हुए चल रहे थे। दरअसल, नाथ नगरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात बाबा श्री बनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ समेत तमाम मंदिरों पर पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। इस दौरान रास्ते में शिव बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिव बारात के दौरान सुरक्षा बलों के साथ-साथ वॉलिंटियर भी व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे थे।

784698465465

यह भी पढ़ें- अयोध्या की महारानी का बरेली से रिश्ता, ऐतिहासिक है भगवान कृष्ण का पोर्ट्रेट

संबंधित समाचार