बरेली: नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने महिलाओं को किया आगे बढ़ने के लिए प्रेरित
बरेली, अमृत विचार: महिला सशक्तिकरण एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राइफल क्लब में शुक्रवार को दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरुषों के अधिकार वाले क्षेत्र में महिलाओं के लिए अपने पैर जमाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन जिले की तमाम महिलाओं ने इन चुनौतियों को जीता है। वर्षों से जिन क्षेत्रों में पुरुषों का एकछत्र राज था, आज उन्हीं के मैदान में महिलाएं उनको टक्कर दे रही हैं। साथ ही सफलता का परचम लहरा रही हैं।
नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में पुरुष प्रधान समाज के सामने आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में वे आगे हैं। ओलंपियन आभा ढिल्लन ने बच्चों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। कीड़ा सचिव कमल सेन ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
इसमें सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य राधा, रजना सोलंकी, निवेदिता श्रीवास्तव, कमालिका शर्मा, जूही जुनैजा, रिमि सहानी आदि शामिल हैं। आदेश कुमार दीक्षित, राशिद रजा खा, अनिल सहानी, डाॅ. सूर्य देव, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, सरदमन सिंह, धीरज चौधरी, जगजीत सिंह जुनेजा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: मधुमक्खियों के झुंड का हमला...मची भगदड़, दो युवक हुए बेहोश
