Kanpur Farmer Suicide Case: एक लाख के इनामिया डॉ. प्रियरंजन के भाई और साढू पर कार्रवाई, जानें- पूरा मामला
कानपुर में एक लाख के इनामिया डॉ. प्रियरंजन के भाई और साढू पर कार्रवाई
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक लाख के इनामी आरोपी बबलू यादव के भाई और साढू पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बबलू यादव को शरण देकर छिपाने का काम किया है।
चकेरी में जमीन हड़प लेने के बाद किसान बाबू सिंह यादव ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिनमे से एक टटियन झनाका गांव निवासी बबलू यादव भी शामिल है।
आरोपी अभी तक फरार चल रहा है, पुलिस ने उसपर एक लाख का ईनाम घोषित किया है। जांच में ये भी सामने आया कि बबलू का भाई सजंय यादव व साढू सुभाष रोड निवासी शिवपाल यादव उसे शरण देकर छिपा रहे हैं।
जिसके चलते पुलिस ने दोनों पर 216 आईपीसी के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
किसान बाबू सिंह ने नौ सितंबर 2023 को डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर और उसके साथियों पर साढ़े छह करोड़ की जमीन पर कब्जाने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली थी।
किसान की पत्नी बिटान देवी ने डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर, राहुल जैन, मधुर पांडेय और शिवम सिंह चौहान, जितेंद्र यादव, बब्लू यादव के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एक लाख के इनामिया बब्लू यादव फरार है।
बाद में इस मामले में राजन वर्मा व अशोक गुप्ता का नाम बढ़ाया गया था जो भी फरार हैं। घटना के मुख्य साजिशकर्ता डॉ प्रियरंजन हाईकोर्ट से अगली तारीख तक अंतरिम अग्रिम जमानत पर हैं।
