ED Raid On Irfan Solanki: अब इरफान की मदद करने वालों पर गिर सकती गाज...ईडी ने खंगालनी शुरू की कुंडली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में इरफान सोलंकी के मददगारों की कुंडली खंगालनी शुरू

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत छह ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद ईडी को 26 लाख नकदी, कई जमीनों के दस्तावेज समेत मोबाइल बरामद हुए थे। ईडी को अंदेशा है कि इरफान सोलंकी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर अपराध की कमाई बेनामी संपत्तियां खरीदने में लगाई है।

ईडी ने विधायक के अन्य मददगारों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है और आने वाले समय में उनसे पूछताछ हो सकती है। ईडी ने रियल स्टेट में की जमीनों की जांच शुरू की तो इरफान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  

इरफान सोलंकी और सहयोगियों के खिलाफ जबरन वसूली, नजूल संपत्ति सहित निजी और सरकारी जमीनों को धमकी, बाहुबल और राजनीतिक प्रभाव से कब्जाने का आरोप है। फिलहाल संदिग्धों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। 

ईडी ने हमराज कंस्ट्रक्शन की छानबीन की है, इससे साफ है कि वह इस मामले में भी जांच कर रही है। हमराज कंस्ट्रक्शन कंपनी की संपत्तियों को ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो तीन जून 2022 को नई सड़क पर हुए उपद्रव में मास्टरमाइंड और बिल्डर हाजी वसी आरोपी है और उसे जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन विधायक की संलिप्तता को लेकर पुलिस ने आज तक जांच नहीं की है। ईडी की छापेमारी के बाद इस प्रकरण में भी जांच शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: हार्डवेयर व्यापारी की पत्नी की मौत...मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस में किया हंगामा, ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार