बरेली: कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार मनाएं उर्स-ए-रजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इमाम अहले सुन्नत सरकार आला हजरत इमाम अहमद रजा खां के 102वें उर्स-ए-रजवी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जमात रजा-ए-मुस्तफा की उर्स कोर कमेटी के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए …

बरेली, अमृत विचार। इमाम अहले सुन्नत सरकार आला हजरत इमाम अहमद रजा खां के 102वें उर्स-ए-रजवी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जमात रजा-ए-मुस्तफा की उर्स कोर कमेटी के साथ बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक ही उर्स-ए-रजवी मनाने को कहा। हमेशा से उर्स-ए-रजवी आप लोग लाखों के तादात में बड़ी शान शौकत से मनाते आ रहे हैं। इस बार कोविड-19 को देखते हुए 100 लोगों में शान-शौकत से ही उर्स मनाएं।

उर्स कोर कमेटी के मौलाना निजामुद्दीन ने बैठक में कहा कि मस्जिदों के इमाम हजरात के जरिये कह दिया जाएगा कि सारे लोग अपने घरों में ही उर्स-ए-रजवी मनाएं। उर्स कोर कमेटी के शमीम अहमद ने कहा कि उर्स शुरू होने में पांच दिन बाकी हैं। नगर निगम सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द निपटाए। वहीं, जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर उलमा व सज्जादागान को आने की अनुमति मांगी है। इसकी एक प्रति जिलाधिकारी को सौंपी है।

इस दौरान शमीम खां सुल्तानी, डा. मेहंदी हसन, समरान खान, हाफिज इकराम रजा खां, शमीम अहमद, मौलाना निजामुद्दीन, मौहम्मद करीमुद्दीन, मोईन खान, अब्दुल्लाह रजा खां, शाईबूद्दीन अजहरी, वसीम रजा, रिजवान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार