Kanpur News: जूस का ठेला लगाने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे...सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जूस का ठेला लगाने को लेकर जमकर मारपीट हुई

कानपुर, अमृत विचार। जूस का ठेला लगाने को लेकर बजरंग चौराहा में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। पूरा मामला नौबस्ता थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस के अनुसार, जूस का ठेका लगाने वाले आसिफ पुत्र सब्बू निवासी यादवपुर, कोतवाली देहात, जनपद बहराइच हाल पता अवस्थी गेस्ट हाउस के पीछे के ब्लॉक यशोदानगर को मिस्वाहुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम कुडौनी थाना केशरगंज बहराइच ने अपने भाइयों वजौद्दीन व रहमुद्दीन के साथ मिला गन्ने के जूस के ठेले को लगाने को लेकर लाठी डंडे व गन्ने से जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

ये भी पढ़ें- Auraiya: पुलिस जीप के ऊपर बैठी युवती...बता मुझको सनम मेरे...तुझे कैसी मैं लगती हूॅं, गाने पर लगाए ठुमके, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार