Auraiya: पुलिस जीप के ऊपर बैठी युवती...बता मुझको सनम मेरे...तुझे कैसी मैं लगती हूॅं, गाने पर लगाए ठुमके, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस की जीप में रील बनाने का युवती का वीडियो वायरल

औरैया, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना होता है। लेकिन औरैया में शनिवार को एक पुलिस की सरकारी जीप में बैठे एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर अधिकारियों में खलबली मची है।

दूसरी ओर लोग वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। मात्र 14 सेकेंड के इस वीडियो में युवती जीप के बोनट में बैठकर बेधड़क होकर वीडियो बनाते नजर आ रही है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

जिले में महाशिवरात्रि के दिन देवकली मंदिर के पास खड़ी पुलिस की जीप पर बैठकर एक युवती ने रील बनाई। वहीं, रील के वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।इधर, पूरे मामले में आरक्षी को लाइनहाजिर कर दिया गया। पुलिस अब रील बनाने वाली युवती की तलाश में जुट गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र में महाशिवरात्रि को देवकली मंदिर के पास खड़ी पुलिस की मोबाइल पुलिस जीप के बोनट पर बैठक एक युवती ने वीडियो बनाया। इसके बाद उसको उसको एक गाने के साथ एडिट कर रील बनाकर वायरल किया गया। वायरल रील जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं रील जिस अकाउंट से वायरल हुई है उसमें विनायक राव भरसेन वाले दिखाई दे रहा है। रील वायरल होते ही कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आई।

सीओ सदर एम.पी. सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर देवकली मंदिर पर सेकंड मोबाइल जीप का ड्राइवर न होने के कारण आरक्षी को भेजा गया था जो कि जीप को पार्किंग में खड़ी कर श्रद्धालुओं को लाइन लगवाने में लगा था, उसी बीच एक युवती के द्वारा एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। वहीं युवती के परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दे दी गई है। गाड़ी को छोड़कर जाने पर आरक्षी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। बाकी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: हार्डवेयर व्यापारी की पत्नी की मौत...मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस में किया हंगामा, ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म