लखनऊ: जालसाजों ने उड़ीसा दर्शन के नाम पर युवक से ठगे दो लाख रुपए, केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला से ज्योतिर्लिंग दर्शन में होटल बुक कराने के नाम पर हुई ठगी, अलीगंज थाने में केस दर्ज

लखनऊ, अमृत विचार। गोमतीनगर थाने में एक युवक ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि जालसाजों ने उड़ीसा दर्शन के नाम पर उससे दो लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, दूसरे मामले में साइबर ठगों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में होटल बुकिंग का झांसा देकर एक महिला से रुपये ऐंठ लिए। महिला की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने साइबर ठगों पर एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडे के मुताबिक, विनयखंड निवासी रामचंद्र पांडे सपरिवार जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा) दर्शन करने जाने की योजना बना रहे थे। इसी के लिए वेबसाइट पर जाकर नीलाद्री भक्त निवास जगन्नाथ पुरी के ट्रस्ट नाम पर फर्जीवाड़ा करने पंकज नाम व्यक्ति से संपर्क किया था। आरोपी ने पैसे ट्रांसफर कराने के बहाने शिकायतकर्ता से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) हासिल कर लिया। जिसके बाद खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। वहीं, सेक्टर-बी अलीगंज निवासी नीतू अग्रवाल ने गूगल सर्च की मदद से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के एक होटल के कमरे की बुकिंग के लिए ऑनलाइन संपर्क किया था। जालसाज ने धोखाधड़ी कर उनसे 10 दस हजार रुपये ठग लिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: लोक अदालत में हुआ 39 हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण

संबंधित समाचार