बरेली: गैंगस्टर सचिन ने श्मशान घाट में गुजारी थी रात, बचने के लिए सिर और मूंछ मुंडवा कर बदला था भेष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने भेजा जेल

बरेली, अमृत विचार। न्यायालय परिसर के सदर हवालात की दो सरिया काट कर फरार हुए गैंगस्टर सचिन सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए सिर और मूंछ मुंडवा कर अपना भेष बदला था। उसके बाद श्मसान घाट पर रात गुजारी थी।

23 फरवरी को जिला जेल से पेशी के दौरान बिहारीपुर ढाल का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। मामले में गैंगस्टर अंकित यादव अभी फरार है। दोनों को भगाने के मामले में अंकित के दोस्त बृजमोहन उर्फ बिरजू और उसकी पत्नी आशी यादव को पुलिस ने एक मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि 13 फरवरी को भी दोनों पेशी पर आए थे। उसी दिन सरिया को आधा काटकर उन्होंने छोड़ दिया था। 23 फरवरी को दोबारा पेशी पर आए तो बाकी बची भी सरिया काटी और फरार हो गए। दोनों फरार होकर कुछ समय संजयनगर में रहे। उसके बाद कुछ दिन किला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों और सिटी स्टेशन के पास के रहने वाले अपने दोस्तों के पास रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: दहेज के लिए महिला को खाने को दी कीड़ों वाली रोटी, छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार