लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: ईंटों भरी ट्राली से टकराई एक्सयूवी, उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत
घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
संसारपुर (लखीमपुर खीरी) , अमृत विचार। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे के गोला-खुटार रोड पर थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा संसारपुर के पास रविवार की सुबह करीब 5:20 बजे उत्तराखंड से आ रही एक एक्सयूवी कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई, जिससे कार सवार उत्तराखंड निवासी तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मैलानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौवा खेड़ा गांव के पास गोला-खुटार राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पांच लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी आगे निकलने की कोशिश में एक ट्रैक्टर से टकरा गयी। इसी दौरान एक कार पीछे से एसयूवी से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मैलानी पुलिस ने एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल दो लोगों का उपचार किया जा रहा है।
थाना मैलानी क्षेत्र में नौंवाखेड़ा गांव के पास खुटार की ओर से उत्तराखंड नंबर की एक्सयूवी कार यूके 05 डी- 5885 सामने से जा रही ईंटों भरी ट्राली में जा टकराई। इससे अनियंत्रित हुई एक्सयूवी सामने से आ रही वैगनआर कार से भी भिड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और वैगनआर कार खाई में जा गिरी।
हादसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी तीन युवकों की मौत हो गई और दो को गंभीर हालत में गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग पिथौरागढ़ उत्तराखंड से अयोध्या जा रहे थे। चौकी इंचार्ज संसारपुर मोहित पुंडीर ने सभी घायलों को सीएससी गोला भिजवाया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जचल सिंह (30 वर्ष), कुंदन सिंह (35 वर्ष) और प्रतीक शर्मा (30 वर्ष) निवासी पिथौरागढ़ उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह (31 वर्ष), अनिकेत (30) पुत्र दीपक सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड का उपचार सीएससी पर किया जा रहा है। वैगनआर में सवार सभी पांचो लोगों का इलाज सीएससी गोला में किया जा रहा है।
.jpeg)
सुबह करीब 5: 20 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पहुंचकर बचाव कार्यकर गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा गया। दोनों कारों में सवार सभी 10 लोग घायल हैं, जिसमें तीन की मौत और सात लोग घायल हैं। ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है-मोहित पुंडीर, चौकी प्रभारी संसारपुर- थाना मैलानी।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: खुलासा...सीतापुर का गैंग शहर में करता था ई-रिक्शा चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
