अमरोहा: बारात लेकर आ रही बस गंगा बांध पर पलटी...20 बाराती जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा के थाना हसनपुर इलाके के गंगा बांध से बस नीचे पलट जाने से लगभग 20 यात्री जख्मी हो गए। बस के पलटने से चीख पुकार की आवाजें आने लगी। बच्चों और महिलाओं की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने लगभग 2 घंटे रेस्क्यू कर बस से घायलों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये हादसा तब हुआ जब बरातियों से भरी बस हसनपुर थाना इलाके के दियावली खालसा और धोरिया के बीच  गंगा बांध के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बस चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। तभी बस अनियंत्रित हो गई और गंगा बांध से नीचे जाकर पलट गई। जिस वक्त के हादसा हुआ तब बस में बच्चों समेत लगभग पचास लोग सवार थे। हादसे के बाद बस से चीख पुकार की आवाजें आने लगी। तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। आनन फानन में घटनास्थल पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में दबे लोगों को दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया। 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रहरा थाना इलाके के निवासी भागवत सिंह के पुत्र महेश सिंह की बरात आज दोपहर हापुड़ जिले के गांव बलवापुर गई थी। देर रात बरात की रस्म पूरी कर सभी बराती अमरोहा जनपद के हसनपुर लौट रहे थे तभी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया की बस चालक शराब के नशे ।एन धुत होकर बस चला रहा था। बस में बैठे कई यात्रियों ने जब उसे अंधाधुंध बस चलाते देखा तो कई बार टोका की गाड़ी धीरे चलाओ। लेकिन, वो नही माना और बस अनियंत्रित होकर गंगा बांध में जाकर पलट गई। जिसमे देवेंद्र, हरिराज, अंकित, शुभम, सोनू, मुनेश चंद्र, अरुण सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि बस चालक हरिओम बस से कूदकर फरार हो गया। 

फिलहाल घायलों का उपचार हसनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई है जबकि कुछ मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही घटना की वजह की तलाशने में जुट गई है।

हसनपुर कोतवाल सनोज प्रताप सिंह के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत वो अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां डॉक्टर उनका ऊंचा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अमरोहा : पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने को लेकर हुआ विवाद, सिपाही को पीटा...रिपोर्ट दर्ज