अमरोहा : पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने को लेकर हुआ विवाद, सिपाही को पीटा...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला। सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही विपुल शुक्रवार शाम कार से कहीं जा रहा था। उसने अपनी कार हाईवे के किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए रोकी। वहां पहले से एक बस खड़ी थी। बताते हैं कि बस से बराती गाजियाबाद जा रहे थे। पहले डीजल डलवाने को लेकर सिपाही व बस चालक के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक व परिचालक ने सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के समय सिपाही ने वर्दी नहीं पहन रखी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। बस भी कब्जे में ले ली गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि बरातियों को दूसरी बस से भिजवा दिया गया है। बस चालक अक्षय व परिचालक शावेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 70 लोग बीमार, उल्टी-दस्त के बीच अस्पताल में भर्ती कराया

संबंधित समाचार