अमरोहा : कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 70 लोग बीमार, उल्टी-दस्त के बीच अस्पताल में भर्ती कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर,अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने के बाद नगर के कई मोहल्लों के करीब 70 लोग बीमार पड़ गए। हालांकि, प्रशासन पीड़ितों की संख्या कई दर्जनों में बता रहा है। पीड़ितों को पेट दर्द, कंपकंपी, उल्टी व दस्त आदि शिकायतों पर नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कई का उपचार जारी है जबकि कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसडीएम, सीओ, विधायक एवं चेयरमैन ने अस्पतालों में भर्ती घायलों का हाल जाना है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंच गई है।

शुक्रवार को झारखंड शिवाला मंदिर में लगे भंडारे में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 40 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। बीमार लोगों को नगर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हरिजन बस्ती के पांच से अधिक लोगों को भी उल्टी-दस्त की शिकायत पर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। रहरा अड्डा पर स्थित वैद्य जी की गली में भी कई लोग कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से बीमार हो गए हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि कुट्टू का आटा लोगों ने नगर की कई दुकान से खरीदा था। 

वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, सीओ दीप कुमार पंत, विधायक महेंद्र सिंह खड़गंवशी, नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी आदि ने निजी चिकित्सक के यहां पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। वहीं नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि मिलावटी या खराब कुट्टू का आटा खाने से उनकी हालत बिगड़ी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। कई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एकादशी व्रत के बाद गुरुवार को भी कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से रहरा अड्डा कोर्ट पूर्वी मोहल्ले के15 लोगों की तबियत बिगड़ गई थी। पेट दर्द, उल्टी, दस्त व कंपकंपी आदि की शिकायत पर इन्हें मोहल्ला होली वाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

एकादशी पर गुरुवार रात कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से मोहल्ला रहरा अड्डा कोट पूर्वी निवासी आकाश, अमरीश, मोहित, ज्योति, दिव्यांश, शिवम, यादराम, रामौतार, पूनम, नीटू व रूबी की तबियत बिगड़ गई थी। शुक्रवार को शिवाला मंदिर पर भंडारे की पकौड़ी खाने से भाजपा नेता महेश ठेकेदार, सरोज देवी, राहुल, रोहिणी, नितेश, प्रेम, नीरू देवी, नंदू, शिवांग, राजेंद्र, रीना, भावना, काजल देवी, भरत कुमार, अर्पणा, प्रतीक, वर्षा, अजय, सिमरन, गौतम, हेतराम, नंदू, धर्म सिंह, रिंकू, कपिल, मंजू, कन्हैया लाल, धर्मेंद्र, तेजिंद्र, ईश्वर सिंह, शशि, रिसालो देवी, सूर्यांश, दिव्यांश, पूर्वी, भावना, अनीता, निर्वेश, शिवम व हरज्ञान की तबियत बिगड़ गई।

उक्त पीड़ितों को शहर के कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वाल्मीकि बस्ती निवासी विपिन रावत, संजय सहदेव, राजवती रावत भी पकवान खाने से बीमार हुए। रहरा अड्डा वैद्य जी वाली गली में पूर्व प्रधान चंद्र किशोर, शक्ति सिंह, जानी, शगुन, आरती, आकाश, ज्योति, करुणेश, दिवाकर व अमरीश को पेट दर्द, उल्टी व कंपकंपी आदि की शिकायत पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

कुट्टू का आटा खाने से 26 लोगों बीमार हुए हैं। सात बीमार लोगों को सही होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि, 19 का उपचार जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। संबंधित दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लेने के लिए खाद्य विभाग की टीम को बुलाया है।- पुष्कर नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी हसनपुर

ये भी पढे़ं : अमरोहा में दर्दनाक हादसा: पिकअप कार ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, मौके पर मौत...मुरादाबाद से डिडौली शिव मंदिर जा रहे थे दोनों

संबंधित समाचार