Bahraich accident: स्टेयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, दबकर एक की मौत-दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ईंट सप्लाई कर वापिस आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिला निवासी अच्छीराम पुत्र रतन ईंट भट्ठा पर ईंट ढोने का काम करते हैं। शनिवार शाम को ईंट उतारने महसी तहसील के महराजगंज गए थे। ईंट उतारकर वापस आ रहे थे तभी रात में 10 बजे के आसपास राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुकेरिया के पास स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर अच्छीराम की मौत हो गई। जबकि गांव निवासी श्रमिक मनीराम पुत्र रतन और इरशाद पुत्र भुराऊ घायल हो गए। 

सूचना पाकर पहुंची राम गांव पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। जिसके चलते हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: सरयू नदी में डूब कर तीन युवकों की मौत, कानपुर के रहने वाले हैं मृतक

संबंधित समाचार