Farrukhabad: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति घायल, इकलौते बेटे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में किशोर की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार को डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। जबकि उनके इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। उधर, भाग रहे डंपर चालक को वाहन समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव गुरगुजपुर की ग्राम प्रधान रूपम अपने पति रोहित के साथ पुत्र देव (12) को लेकर बाइक से कादर कुइयां जा रही थी। कादर कुइया में उनके रिश्तेदार नीरू के यहां सोमवार को बेटी की बारात आनी है। कादरीगेट थानाक्षेत्र के मसेनी चौराहे पर पहुंचते ही बेवर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दंपति घायल हो गए। जबकि उनके इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आनन-फानन वहां मौजूद लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर को पांचाल गेट चौकी पर पकड़ लिया गया है

बेटे को  पढ़ाने के लिए शहर में रह रहे थे भैया भाभी

डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे मृतक देव के चाचा मोहित अपने भतीजे का शव देख दहाड़ मार मार कर रोने लगे। मोहित ने बताया कि देव रोहित का इकलौता बेटा था। डंपर चालक ने उनके घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया है। मोहित ने बताया कि देव को पढ़ा लिखा कर अफसर बनाने के लिए उनका भाई रोहित व भाभी रूपम सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे नेकपुर चौरासी में रह रहे थे। इकलौता बेटा देव कक्षा 7 का छात्र था।

शादी की खुशियां मातम में बदली

मार्ग दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए देव की सूचना पर गांव कादर कुइया के नीरू के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। नीरू की बिटिया की कल बारात आने वाली है। उसका आज मंडप था। मंडप छोड़ सभी परिजन अस्पताल पहुंच गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur: राम मंदिर दर्शन के लिए गए छह जिगरी दोस्त, घर आई मौत की खबर, सोशल मीडिया में वो आखिरी सेल्फी...

संबंधित समाचार