Kanpur News: लोक अदालत में 1.87 लाख वादों का निस्तारण...1.76 अरब वसूले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लोक अदालत में 1.87 लाख वादों का निस्तारण

कानपुर, अमृत विचार। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें आपराधिक शमनीय, वैवाहिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व के साथ ही बैंक व बीमा कंपनी से जुड़े 1.87 लाख वादों का निस्तारण कर 1.76 अरब रुपये की वसूली की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायामूर्ति ए सिद्धार्थ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। न्यायिक अधिकारियों ने 52,314 वादों का निस्तारण कर किया। प्री लिटिगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कंपनी द्वारा 661 वादों का निस्तारण कर वसूली की गई। 

प्रशासनिक अधिकारियों ने 13,4047 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना उत्तरी द्वारा 94 वाद, दक्षिणी द्वारा 136 वाद निस्तारित किए गए। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने 18 वाद, सीएमएम ने 22,372 वाद, स्पेशल सीजेएम द्वारा 2077 वादों का  निस्तारण किया गया। 

लोक अदालत का संचालन नोडल अधिकारी न्यायाधीश विनय सिंह और सचिव शुभी गुप्ता द्वारा किया गया। प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय प्रमोद कुमार द्वितीय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण उत्तरी राकेश कुमार शुक्ला, दक्षिणी ध्रुव कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

मोटर दुर्घटना में 1.75 करोड़ में हुआ समझौता

मोटरदुर्घटना प्रतिकर शाहिना परवीन की याचिका लोक अदालत में सुलह के लिए पेश की गई। बताया गया कि मृतक इरफान बेग यूनियन बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर के  थे। 29 अक्टूबर 2022 को कार से लखनऊ जा रहे थे। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रसूलपुर मोड के पास पीछे से ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी थी। इरफान की मौके पर मौत हो गई थी। इंश्योरेंस कंपनी ने सुलह समझौता किया। पीड़ित परिवार को 1.75 करोड़ रुपये की चेक प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur: राम मंदिर दर्शन के लिए गए छह जिगरी दोस्त, घर आई मौत की खबर, सोशल मीडिया में वो आखिरी सेल्फी...

संबंधित समाचार