RRB Recruitment 2024: आरआरबी ने कई पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

RRB Recruitment 2024: बहुत से युवाओं का रेलवे में काम करने का सपना होता है। ऐसे में वो वेकैंसी का काफी लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे होते हैं। फिलहाल अब वो तमाम युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं क्यूंकि रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने कई पदों पर टेक्नीशियन की वैकेंसी निकाली है और 9 मार्च 2024 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं किन पदों पर भर्ती होनी है और इसकी लिए क्या कुछ शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। 

जानिए किन पदों पर होनी है भर्ती
2024 आरआरबी रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन फॉर्म भी जारी हो चुका है। इस चयन प्रक्रिया के जरिए RRB रेलवे में 9000 से ज्यादा पदों पर टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की भर्ती करने जा रहा है। 

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन 
रेलवे टेक्नीशियन वैकेंसी 2024 ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शनिवार, 9 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2024 (रात 11:59 बजे तक) है। इसके बाद भी आप आरआरबी टेक्नीशियन एप्लिकेशन फॉर्म में गलतियां 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2024 तक सुधार सकते हैं । 

पद और उम्र सीमा से जुड़ी जानकारी 
टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 1092 वकैंसी उम्र सीमा 18 से 36 वर्ष,टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए 8052 वकैंसी उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष कुल पदों की संख्या 9144 है। 

वेतन सम्बन्धी जानकारी
रेलवे में टेक्नीशियन की जॉब पाने वालों को सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगी। टेक्नीशियन ग्रेड 1 लेवल- 5 के लिए सैलरी 29,200 रुपये है। टेक्नीशियन ग्रेड 3 लेवल- 2 के लिए 19,900 रुपये वेतन है । 

कैसे करें अप्लाई 
आप इसके लिए आरआरबी की ऑफिशिअल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगइन करें। अब RRB Technician Recruitment 2024 पर लिंक करें। अब मनागी गई डिटेल्स को भरें और रजिस्ट्रेशन करें साथ ही सभी जानकारियों को भरें अब आवेदन शुल्क जमा करें अंत में फार्म सबमिट करें।

ये भी पढ़ें- Jobs 2024: BSPHCL ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी...ऐसे करें अप्लाई