सुलतानपुर: ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण व नगदी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति व बेटी गए थे लखनऊ, बेटे के साथ पत्नी आई थी गांव

सुलतानपुर, अमृत विचार। चोरों ने नगर कोतवाली पुलिस को फिर चुनौती दी है। दिन दहाड़े ही नगर के घरहां क्षेत्र में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व कैश उड़ा दिए हैं। पीड़ित परिवार जब घर पर पहुंचा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज के निवासी मेराज अहमद पुत्र रियाज अहमद ने नगर कोतवाली के घरहां खुर्द मोहल्ले में अपना मकान बनवाया है। मेराज किसी काम से लखनऊ निकल चले गए तो पत्नी सितारा बानो और पुत्र गुफरान अहमद ताला बंद कर अपने निजी आवास सैफुल्लागंज चले गए। 

जब मेराज अहमद अपने घर शाम को वापस आए तो देखा की घर के अंदर के घुसने वाला ताला टूटा है। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। बेटी भागकर जल्दी से अंदर कमरे की ओर गई तो दंग रह गई। उसकी आवाज पर  जब मेराज अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए। बॉक्स का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। मेराज की मानें तो उनके घर में नवंबर में शादी है। जिसको लेकर धीरे-धीरे घर में तैयारी चल रही थी। 

उन्होंने बताया लगभग 10 लाख के जेवर और कुछ कैश पर चोरों ने हाथ साफ किया है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सीएम योगी का डीपफेक वीडियो बनाने पर FIR,फेसबुक से मांगी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'फेक पोस्ट, डीपफेक वीडियो और विदेशी अकाउंट से फैलाया जा रहा भ्रम'
69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: मायावती के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थी, नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया
Machail Mata Yatra 2026: 3 दिन की देरी के बाद जानें कब शुरू होगी यात्रा? प्रशासन ने तय किए नए नियम, हर दिन सिर्फ इतने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के बाद देहरादून में तोड़ा दम
मायावती का NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान: 'राजनीति नहीं, शिक्षा सुधार पर हो फोकस'