Chitrakoot: हवाई उड़ान का सपना साकार; देवांगना एयरपोर्ट का पीएम और सीएम ने किया वर्चुअली लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। रविवार को प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का लोकार्पण हो गया। आजमगढ़ से जब पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में देश के पंद्रह, जिनमें उप्र के पांच एयरपोर्ट शामिल हैं, का लोकार्पण किया तो वह ऐतिहासिक क्षण बन गया और जिले को भी अपना चित्रकूट देवांगना हवाई अड्डा मिल गया।

इस मौके पर एयरपोर्ट में भी एक समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने मंच पर लगी बड़ी स्क्रीन से आजमगढ़ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि पीएम और सीएम के प्रयासों से अब चित्रकूट से जहाज उड़ने जा रहा है। यह खुशी का क्षण है। 

उन्होंने कहा कि जहां कभी डकैत विचरण करते थे, वहां से अब हवाई जहाज की उड़ान शुरू होना कानून व्यवस्था की बेहतरी को दिखाता है। उन्होंने इस मौके पर सरकारी योजनाओं का भी बखान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृत पाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, बांदा-चित्रकूट कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, एडीएम उमेश चंद्र निगम, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख, कामतानाथ प्रमुख द्वार के महंत मदनगोपाल दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास आदि मौजूद रहे।    

जानिए अपने एयरपोर्ट के बारे में

भूमि का कुल क्षेत्रफल- 278 एकड़

टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल- 1542 वर्ग मीटर

वार्षिक क्षमता- एक लाख यात्री

चेक इन काउंटर- चार

परियोजना लागत- 31.58 करोड़ 

कार पार्किंग- 100

यह भी पढ़ें- Exclusive: इंडोस्कोपिक विधि से नाक के रास्ते निकाला जा रहा दिमाग से ट्यूमर; हर महीने हो रही सौ से ज्यादा सफल सर्जरी

संबंधित समाचार