बहराइच: खच्चर के हमले में बालक की मौत, कोहराम
बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिले के भिनगा क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे चार वर्षीय बालक की खच्चर के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर जिले के थाना तालगांव अंतर्गत ग्राम अमौरा निवासी मदारू ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। वह परिवार के साथ श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान खातूना बेगम के ईंट भट्ठे पर मछेरवा गांव में ईंट पथाई का काम करते हैं। जिसमें उनका चार वर्षीय बेटा अली मोहम्मद भी हाथ बंटाता था।
रविवार दोपहर में भत्ते से खच्चर पर ईंट लेकर मदारू जा रहा था। तभी बुग्गी अनियंत्रित हो गई और खच्चर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में शाम 4:00 बजे इलाज शुरू होते ही बालक की मौत हो गई। डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढे़ं: प्रयागराज: तेज रफ्तार पिकअप ने अप्पे टैंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, कोहराम
