Bareilly News: ससुर की कनपटी पर तमंचा रखकर बहू से की लूट, रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। फतेहगंज पूर्वी में ई-रिक्शा से रिश्तेदारी से लौट रही महिला से बदमाशों ने बुजुर्ग ससुर की कनपटी पर तमंचा लगाकर पर्स लूट लिया। पर्स में आभूषण, नकदी समेत मोबाइल था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

ग्राम कुठिला निवासी आरती रविवार दोपहर ससुर मूलचंद के साथ ई-रिक्शे से लौट रही थीं। रिक्शा उनके ससुर चला रहे थे। रास्ते में तीन लोगों ने ससुर से ई -रिक्शा रोकने को कहा तो उन्होंने सवारी बैठाने से मना कर दिया तो बदमाशों ने मूलचंद की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। 

इसके बाद आरोपियों ने आरती का पर्स छीन लिया और बाइक से भाग गए। आरती ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल और जेवर थे। क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। क्षेत्राधिकारी ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढे़ं-  Bareilly News: बहू ने सास को गलियों में दौड़ाकर पीटा, थाने पहुंची महिला

 

संबंधित समाचार