Bareilly News: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बांटे स्मार्टफोन, कानून के विद्यार्थियों को वकीलों की विरासत संजोकर रखने का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने क्लासिक लॉ कॉलेज में रविवार को कानून के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इसके बाद कॉलेज परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का अ‍वलोकन किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानून के विद्यार्थियों को अधिवक्ताओं की विरासत को संजोकर रखने का संदेश दिया। 

उन्होंने का कि देश को आजादी दिलाने में वकीलों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिए आप एक शानदार इतिहास की विरासत हैं। योग्य वारिस वो होता है जो अपनी विरासत को संभाल कर रखें।

साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि हमार देश और जापान की स्थिति एक जैसी थी। दोनों देशों की यात्रा एक साथ शुरू हुई, लेकिन हम अंडर डेवलप कंट्री के रूप में जाने जाते हैं। जबकि जापान विकसित कंट्री के रूप में पहचाना जाता है। लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबसे आगे दिखेंगे।

ये भी पढे़ं- पहले दिन 200 लोगों को बरेली से लखनऊ लेकर जाएगी वंदेभारत, 70 से ज्यादा स्काउट गाइड के बच्चे ट्रेन में होंगे सवार

 

संबंधित समाचार