पहले दिन 200 लोगों को बरेली से लखनऊ लेकर जाएगी वंदेभारत, 70 से ज्यादा स्काउट गाइड के बच्चे ट्रेन में होंगे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस 12 मार्च से शुरू होगी। बरेली जंक्शन पर मंगलवार को ट्रेन पहुंचेगी। इसकी तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं। जंक्शन से करीब दो सौ लोगों को वंदेभारत का सफर कराने की तैयारी है। पहले दिन देहरादून से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में स्काउट और स्कूली बच्चों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों को सफर कराया जाएगा। इसमें करीब 70 स्काउट गाइड हैं।

22548 देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 14:25 बजे देहरादून से चलेगी और 15:26 बजे हरिद्वार, 17:40 बजे मुरादाबाद, 19:03 बजे बरेली जंक्शन, 22:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 22547 वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 05:15 बजे चलेगी और बरेली जंक्शन पर 08:33 बजे पहुंचकर 08:35 बजे रवाना होगी। बरेली में ट्रेन को केवल दो मिनट का ठहराव दिया गया है। ट्रेन मुरादाबाद 09:52 बजे, हरिद्वार 12:10 बजे और देहरादून 13:35 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: प्रधानमंत्री ने 79.34 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन किया लोकार्पण

 

 

संबंधित समाचार