Bareilly News: प्रधानमंत्री ने 79.34 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में समारोह में जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 79.34 करोड़ की 18 सड़कों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया यहां पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. डीसी वर्मा मौजूद रहे। 

वहीं रहपुरा स्थित डिग्री कॉलेज में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल रहीं। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, डाॅ. एमपी आर्या, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, ममता गंगवार, जैल सिंह और रहपुरा जागीर प्रधान ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। इस दौरान एक्सईन राजेश कुमार, अमित राठौर, महेश कुमार, जयपाल, अजय कुमार, दीप्ती वर्मा, फूल कुमार, मनोज राठौर, संजय चौहान, केपी राना, मनोज गंगवार, मोनू सिंह और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 190 यात्रियों से भरी डग्गामार बस खाई में जाकर पेड़ से टकराई, 20 घायल

 

 

संबंधित समाचार