रायबरेली: रेलवे कर्मचारी ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव निवासी रेलवे कर्मी का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी रामराज पुत्र जमुना का शव घर में उस समय लटकता मिला जब परिवारीजन घर से बाहर थे। जब अंदर आए तब देखा कि अपने कमरे को बंद करके अंदर रामराज ने फांसी लगा ली है। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद रामराज को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।

मृतक रामराज लखनऊ जनपद में रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वही उसकी शादी लगभग दी वर्ष पूर्व मुंशीगंज रायबरेली से हुई थी। घटना के  बाद पत्नी प्रीति, मां सुनीता वह पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर उसके घर पर लोगो की जुट गई। कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढे़ं: Bareilly News: इंटर के छात्र की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

संबंधित समाचार