रेप घटनाओं पर भड़कीं अक्षरा सिंह ने कहा- इन्‍हें चौराहे पर गोली मारो, गाना वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाथरस कांड समेत अन्‍य दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर ‘चौराहे पे गोली मारो’ गाना गाया है। यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा …

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाथरस कांड समेत अन्‍य दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर ‘चौराहे पे गोली मारो’ गाना गाया है।

यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं और कह रहीं हैं कि बलात्‍कारियों के लिए अब एक ही न्‍याय बचा है, ‘चौराहे पे गोली मारो’। गाने का लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्‍यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं।

अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्‍तर पर खत्‍म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी यदि कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।

 

 

संबंधित समाचार