Kanpur: साइकिल मार्केट के फुटपाथ पर शव लटका मिला...काफी प्रयास के बाद भी मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में साइकिल मार्केट के फुटपाथ पर लटका मिला शव

कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में परेड साइकिल मार्केट में दुकान के फुटपाथ पर शटर के सहारे फंदा लगाकर युवक का शव लटकता मिला। मंगलवार सुबह शव लटका देखकर स्थानीय लोगों ने कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इलाकाई लोगों से जानकारी हुई है कि वह नशे का लती था और भीख मांगकर गुजारा करता था। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: हाय मेरा लाल! एक बार चेहरा तो दिखा दो...तीन दोस्तों की उठी अर्थी, चीत्कारों से गूंज उठा इलाका, देखें- PHOTOS

संबंधित समाचार