आगरा पहुंचीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, अपनी मां के साथ ताजमहल के किए दीदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मंगलवार की सुबह 10:00 बजे ताजमहल पहुंचीं। उन्होंने यहां अपनी मां उषा रानी के साथ ताजमहल का दीदार किया। साइना नेहवाल को देख प्रशंसकों की भीड़ लग गई और लोगों ने एक-एक कर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। साइना ताजमहल देखने के लिए तीसरी बार आगरा आई थीं। 

साइना ने 10 साल पहले अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल का दीदार किया था। इसके बाद में अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ भी 3 साल पहले ताजमहल देखने आई थीं।

सोमवार को साइना ने अपनी मां उषा रानी के साथ ताजमहल देखा। उन्होंने संगमरमर की खूबसूरत इमारत की जमकर तारीफ की। साथ ही अपने गाइड से ताजमहल के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें- आगरा: तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कूचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर की वाहनों में तोड़फोड़

संबंधित समाचार