बरेली: डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोकथाम के लिए घर घर दस्तक देंगी 242 टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 242 टीमों का गठन किया है। यह टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी और मरीजों का डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी।

वर्ष 2018 से डेंगू और मलेरिया के मामलों में जिला लगातार अति संवेदनशील रहा है। वहीं संदिग्ध बुखार की चपेट में आने से भी कई मरीजों की जान गई। इसकी शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। पिछले दिनों बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के आदेश दिए थे, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के अनुसार मलेरिया विभाग को निर्देश दिए हैं। जिले में 242 टीमों का गठन कर दिया गया है, जो मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे कर लक्षण वाले मरीजों की जांच कर तुंरत डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। टीमों में आशा कार्यकर्ता, कम्यूनिटी हेल्थ अफसर और एएनएम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: ऑक्सीजन की सप्लाई में मरीजों को नहीं होगी परेशानी, प्लांट का निर्माण शुरू

संबंधित समाचार