बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झुमका तिराहा के पास अज्ञात बहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके लिए उपचार के लिए दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना भोजीपुरा क्षेत्र के मनहरा गांव निवासी 60 वर्षीय हरभजन अपनी पत्नी राम बेटी के साथ 7 मार्च को दावत में शामिल होने फतेहगंज पश्चिमी जा रहे। झुमका तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग हरभजन और उनकी पत्नी राम बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरभजन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों को उपचार के बाद रात में हरभजन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक है। हरभजन के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: ऑटो चालक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मचा कोहराम 

संबंधित समाचार