हरदोई के बिलग्राम में हाई-वे पर शव रख कर परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डंपर की टक्कर से ज़ख्मी हुए साइकिल सवार ने तोड़ा दम 

हरदोई, अमृत विचार। डंपर की टक्कर से ज़ख्मी हुए साइकिल सवार की दूसरे दिन मौत हो गई। उसके बाद शव को हाई-वे पर रख कर वहां काफी हंगामा हुआ। हंगामा होने से वहां जाम जैसे हालात हो गए। इसका पता होते ही वहां पहुंचे तहसीलदार और सीओ बिलग्राम ने की  जा रहीं जायज़ मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया,तब कहीं हो रहा हंगामा शांत हो सका।

बताया गया है कि रविवार को बिलग्राम कोतवाली के सदरपुरी निवासी 45 वर्षीय जगन्नाथ साइकिल से जा रहा था,उसी बीच बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर उसे डंपर ने टक्कर मार दी,जिससे वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया,उसे सीएचसी से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया,जहां सोमवार को दूसरे दिन उसकी वहीं मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जगन्नाथ के घर वालों को सौंप दिया गया। उसके बाद शव को हाई-वे पर रख कर हंगामा करते हुए जगन्नाथ की पत्नी को पेंशन,आवास और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई।इसका पता होते ही वहां पहुंचे तहसीलदार और सीओ बिलग्राम सत्येंद्र सिंह ने जायज़ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, उसके बाद वहां से जाम हटाया गया। जगन्नाथ के परिवार में उसकी पत्नी औ छोटे-छोटे बच्चे है।

ये भी पढ़ें -Mahoba News: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा...पहाड़ में विस्फोट होने से आठ मजदूर दबे, चार की मौत

संबंधित समाचार