प्रयागराज: पुलिस की पीआरवी गाड़ी लेकर भागा युवक, बाइक सवार को मारी टक्कर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज,अमृत विचार। फूलपुर इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक पुलिस की पीआरवी गाड़ी लेकर भाग निकला। इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। पीआरवी एक महिला के घायल होने के बाद सड़क पर बेहोश मिलने की सूचना पर पहुंची थी। उधर युवक बाईक सवार को टक्कर मारते हुए भागने लगा। पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर दबोच लिया।

बता दें कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सांवडीह गांव की रहने वाली केसा देवी 50 पत्नी स्व.लालबहादुर पटेल को नशे में कार चला रहे युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढढे में चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए जैसे ही महिला के पास पहुंची। तभी कार सवार युवक पुलिस की पीआरवी गाड़ी लेकर भागने लगा। तेज रफ्तार से भागते हुए वह करीब दो किमी दूर निकल गया। कार चालक कोतवाली के छेदीकापूरा गांव के रहने वाले सत्यम चौरसिया को पुलिस की पीआरवी की गाड़ी चल जोरदार टक्कर मार दिया। 

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों इस गाडी लेकर भाग रहे युवक को दौड़ा लिया। पीछा करते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने पीआरवी गाड़ी लेकर भाग रहे युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस युवक को थाने उठा लाई। इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह ने बताया कि महिला केसा देवी व युवक सत्यम को टक्कर मारने वाले कार चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र मुन्नू लाल निवासी जोधल तेलियरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें -पाकिस्तानी का हटेगा ठप्पा, अब राधा भी कहलाएंगी हिन्दुस्तानी, 45 साल बाद CAA ने जगाई आास

संबंधित समाचार