बरेली: यात्रियों को मिलेगी राहत, पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर बनेगा AC वेटिंग रूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- सेटेलाइट बस बड्डा।

बरेली, अमृत विचार: सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर एसी वेटिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को गर्मी में परेशान न होना पड़े। अधिकारियों ने जगह का चयन करके मुख्यालय सूचना भेज दी है। वहीं बस अड्डों पर लगे हैंडपंप और प्याऊ को ठीक कराने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर गर्मी में यात्रियों को टीन शेड के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब यात्रियों की दिक्कत दूर की जाएगी। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं खराब पड़े हैंडपंप और प्याऊ भी होली से पहले ठीक कराने के लिए एक दो दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: माह-ए-रमजान का आगाज, अनजाने में हुई गलती अल्लाह करता है माफ

संबंधित समाचार