लखनऊ: रंजिश में व्यापारी को कार से कुचलने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मलिहाबाद कस्बे में दो दिन पूर्व दो दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे व्यापारी को कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मलिहाबाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के एखलाक की मलिहाबाद चौराहा माल रोड पर दुकान है। इसी मार्ग पर बस्ती धनवंत राय निवासी मो. शुऐब की दुकान है। बताया कि दो दिन पूर्व दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से शुऐब एखलाक से रंजिश रखने लगा। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शुऐब ने एखलाक को कार से कुचलने का प्रयास किया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा।

इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। एखलाक की लिखित शिकायत पर मो. शुऐब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: सचिवालय संवर्ग के 13 अफसर तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त, दो की हाजिरी पर रोक

संबंधित समाचार