बरेली की महिला लखनऊ में मिली कोविड संक्रमित, एक संबंधी के निधन में हुई थी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीज के संपर्क में आने से बिगड़ी तबीयत

बरेली, अमृत विचार। बरेली निवासी महिला लखनऊ में कोविड संक्रमित मिली है। महिला की लखनऊ में शादी हुई है। वह 10 मार्च को अपने एक संबंधी के निधन में शामिल हुई थी। मृतक संबंधी स्वाइन फ्लू से ग्रसित थे। वहां से घर पर आने पर महिला को सर्दी और जुकाम की समस्या हुई तो उसने 11 मार्च को मेडिकल कॉलेज में अपनी कोविड जांच कराई जिसमें वह संक्रमित मिली है।

महिला संक्रमित आने के बाद लखनऊ आईडीएसपी ने बरेली आईडीएसपी को सूचना दी है। महिला होम आईसोलेशन में है। महिला के परिवार में पांच सदस्य हैं जिनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तौकीर रजा दिल्ली में अपने गनर छोड़कर फरार, कोर्ट ने आज पेश होने का दिया था आदेश

संबंधित समाचार