लखनऊ: मंदिर की जमीन पर कब्जेदारी का आरोप लगाने वालों पर ही पुलिस ने दर्ज कर दी प्राथमिकी, जानें पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाने में तैनात दरोगा ने 18 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार। बाजारखाला थानाक्षेत्र स्थित हैदरगंज में मंदिर की जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहे लोगों पर मामला उल्टा पड़ गया है। पुलिस ने उन्हें ही आरोपित बना दिया है। थाने में तैनात दरोगा ने 18 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। 

गौरतलब है कि 10 मार्च को पुराना हैदरगंज में हनुमान मंदिर की जमीन पर गैर-समुदाए से बिल्डरों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था। इस मामले में थाने में तैनात दरोगा नागेन्द्र सिंह चौहान ने प्रदर्शन में शामिल 18 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मारपीट, बलवा , सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

दरोगा ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन सभी आक्रमक हो गए। इस हंगामे के कारण यातायात बाधित हो गया। जबकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि गैर समुदाए के बिल्डर मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रहे है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस बिल्डर को संरक्षण दे रही है।

यह भी पढे़ं: रायबरेली: जयमाल होने के बाद दूल्हा और बाराती बिना बताए चुपके से हुए फरार, दुल्हन पक्ष को जरा भी नहीं लगी भनक

संबंधित समाचार