UP: फर्रुखाबाद में सीएम योगी बोले- यूपी में जाति और और मजहब की चर्चा होती थी...डबल इंजन की सरकार में विकास की चर्चा होती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद पहुंचे

UP: फर्रुखाबाद में सीएम योगी बोले- यूपी में जाति और और मजहब की चर्चा होती थी...डबल इंजन की सरकार में विकास की चर्चा होती

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वेसे जोड़ा जाएगा। इसके लिए सर्वे भी चल रहा है। यह घोषणा बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिश्चियन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के दौरान किया। 

मुख्यमंत्री सीएम योगी ने 207 करोड़ की परियोजनाओं के लोकापर्ण, 81 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास   करते हुए कहा कि जनपद की 288 करोड़ की परियोजनाएं, जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मिली है। एग्री स्टेट योजना किसान क्रेडिट कार्ड पर तुरंत ऑनलाइन होने से किसानो को क्रेडिट लोन तुरंत मिल जाएगा। 

इस योजना का फर्रुखाबाद को गौरव मिला है। संकिसा धाम का सुंदरीकरण समेत नीव करोरी मंदिर का भी जल्द सुंदरीकरण का काम होगा। गंगा एक्सप्रेस बे फर्रुखाबाद में सर्वे के बाद जोड़ने का काम होगा। 100 किलो मीटर का सर्वे हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस बे से गंगा एक्सप्रेस बे जोड़ने का काम जल्द होगा।

मुख्यमंत्री ने सभा को जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की याद आ गई, कहा कि सपा सरकार के दौरान चीरहरण करने वालों के सामने अगर कोई था तो फर्रुखाबाद के लाल ब्रम्हदत्त द्विवेदी थे। 

CM (4)

महिलाओं की सुरक्षा समेत अपराधियों पर कार्यवाही से प्रदेश की हालात बदली है। 2017 से पहले यूपी बीमारू प्रदेश था। यूपी को ब्रेकथ्रू वना कर काम करने वाले प्रदेशो में नाम आज यूपी का है। यूपी में जाति और और मजहब की चर्चा होती थी। लेकिन अब विकास की चर्चा होती है। डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दोगुनी है। 

आज 56 करोड़ आवास 56 करोड़ शौचालय प्रदेश की जनता को मिलने के बाद 5 करोड़ स्वास्थ्य बीमा मिला।  5 करोड़ जल्द देने जा रहे है। जल्द ही फैमली कार्ड देकर यह सभी योजनाओं को जोड़कर लाभार्थियों को  1.10 लाख मिलेगा। नौजवानों को जल्द नौकरी मिलेगी। 

विकास के साथ बिरासत का संरक्षण भी हमारी सरकार में किया गया है। हम समस्या के समाधान पर काम करते है ।जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्रमुखता। प्रभु श्री राम का मंदिर आज बनकर तैयार है। गलत लोग सत्ता में आते है तो राम भक्तो पर गोली चलाते। 

आज जब सही लोग आये तो रामभक्तो को सिरमाथे पर बैठालते है। एक वोट सुरक्षा रोजगार गंगा एक्सप्रेस बे को लाने को है। 2014 से पहले दुनिया मे भारत को सम्मान नही मिला। हर स्तर पर भ्रष्टाचार था। त्योहारो से पहले कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन आज सब कुछ बदल गया।

उत्तर प्रदेश जल्द नंबर एक की अर्थ व्यवस्था बनकर उभरने बाला है ।देश बासी संकल्प बिकसित भारत के साथ आगे बढ़ रहे है। एक एक गाँव और नगर को बिकसित कर भारत को बिकसित देश बनाना है। 288 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होली का उपहार है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी यही करने आयेगे। उन्होंने 5 छात्रों को टेबलेट और दो किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किये। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद का नाम बदल कर पांचाल नगर करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस छोड़कर अजय कपूर ने थामा BJP का दामन...लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा झटका