पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन
कराची। विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने घोषणा की है कि वह 18 अक्टूबर को कराची में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी, जो इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के लिए ‘अंत की शुरुआत’ होगी। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद पीपीपी के सिंध अध्याय के अध्यक्ष …
कराची। विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने घोषणा की है कि वह 18 अक्टूबर को कराची में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी, जो इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के लिए ‘अंत की शुरुआत’ होगी। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद पीपीपी के सिंध अध्याय के अध्यक्ष निसार खुहरो ने बुधवार को यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, “18 अक्टूबर की रैली मोहम्मद अली जिन्ना के मकबरे के पास स्थित बाग-ए-जिन्ना में आयोजित की जाएगी। संघीय सरकार ने अभी से घबराना शुरू कर दिया है और 18 अक्टूबर की रैली इसके पतन का कारण बनेगी।”
खुहरो ने कहा कि सिंध भर से लोग रैली में भाग लेंगे, जिसे पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और अन्य विपक्षी नेता संबोधित करेंगे।
